आगरा विकास मंच की ओर से जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग केंद्र पर लगे शिविर में हड्डी के 16 मरीजों की जांच हुई। डॉ. विभांशु जैन ने मरीजों को वजन कम करने, धूप लेने की सलाह दी। जांच में एक मरीज के घुटने खराब मिले। दो दिव्यांगों को निशुल्क कैलीपर लगाए गए। विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि तीन मरीजों को डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. रमेश धमीजा के यहां रेफर किया। शिविर में अंशु जैन, दिव्या कुशवाहा, रामनरेश यादव, सुशील जैन, ध्रुव जैन, आशीष जैन, ममता जैन , कविता जैन, पूर्वा जैन आदि का सहयोग रहा।