आगरा। रकाबगंज पुलिस ने खोया मंडी में एक मकान के अंदर जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते, 30,900 रुपये और नौ मोबाइल फोन बरामद किए। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि मंगलवार रात कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में विनोद तोमर (निवासी धनौला, निबोहरा), मनीष (मोहनपुर, सैंया), रवींद्र सिंह और बिजेंद्र सिंह (धनाका पुरा, राजस्थान), राजकुमार (नदौरा, राजस्थान), भाव सिंह निवासी (डोक्टपुर), वीरेंद्र सिंह (डाडकी), नाहर सिंह (जटपुरा), राजकुमार (महदेवा), धप्पी उर्फ धूप सिंह और रोबिन उर्फ रविंद्र कुमार जैन (खोया मंडी) शामिल हैं। भाव सिंह, मनीष और विनोद तोमर का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है। सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।