फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह बोले- खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना होती है विकसित

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को कोटखाई में कोटखाई एनवायरनमेंट, स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब की ओर से आयोजित 27वीं चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल, रस्साकशी एवं पारंपरिक खेल ठोडो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोक निर्माण मंत्री ने इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है तथा वह नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का रचनात्मक उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें