फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ऑकलैंड हाउस स्कूल में विद्यार्थियों ने संगीत, नाटक और नृत्य में दिखाई प्रतिभा

ऑकलैंड हाउस स्कूल में मिडिल सेक्शन स्पीच डे का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने संगीत, नाटक और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेल, कला और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उपलब्धियों को भी सम्मानित किया गया। शुरुआत प्रधानाचार्य स्मारकी सामंतरॉय की रिपोर्ट से हुई, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों और समग्र विकास पर विद्यालय के प्रयासों को रेखांकित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि के ताैर पर एचपीयू अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपाली धौल ने शिरकत की। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के सम्मान, धन्यवाद प्रस्ताव और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें