राजधानी शिमला में रविवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। शहर में बारिश हुई, जिसके बाद पूरा क्षेत्र धुंध के आगोश में आ गया। अचानक बदले मौसम से शिमला का वातावरण ठंडा और सुहावना हो गया। बारिश के बाद शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में धुंध छा गई। इससे आसपास के पहाड़ और सड़कें धुंध में ढक गईं। राजधानी में मौसम का यह बदलाव लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। बारिश और धुंध के कारण शिमला का नजारा पूरी तरह बदला हुआ दिखाई दिया। रविवार को दोपहर बाद हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं धुंध के कारण दृश्यता भी कम हो गई। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदलने के साथ धुंध छाना सामान्य है, लेकिन राजधानी में अचानक धुंध छाने से शहर का वातावरण और भी मनमोहक नजर आया।