शिमला शहर के बाजारों में सब्जियों के दामों में हल्की गिरावट आई है। दो दिन पहले 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाला आलू वीरवार को 15 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका। इसके अलावा शहर की लोअर बाजार सब्जी मंडी में टमाटर 50, गाजर 20, फूलगोभी 20, बंद गोभी 20, मटर 40, शिमला मिर्च 40, ब्रोकली 40 और खीरा 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका। हालांकि प्याज के दाम अभी भी स्थिर बने हुए हैं। प्याज 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।