फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: नन्हे विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गेयटी थिएटर के बहुउद्देशीय हॉल में शुक्रवार को लिटिल जीनियस स्कूल की ओर से वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को पेड़ों की कटाई रोकने और प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अलग-अलग गीतों पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। बच्चों ने बॉलीवुड और पंजाबी गीतों के साथ पहाड़ी नाटी पर भी प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें