सनातन धर्म सभा की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर गंज में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दाैरान भाजपा नेता संजय सूद ने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो सेवा, दान, त्याग और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भावना और अधिक मजबूत होती है।