शिमला में कूड़ा बिल जमा करवाने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को बिल निकलवाने और जमा करवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। ऑनलाइन पोर्टल के सही तरीके से काम न करने के कारण लोगों को दफ्तर पहुंचकर बिल संबंधी काम करवाना पड़ रहा है। इससे लोगों में नगर निगम की व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कूड़ा बिल निकलवाने से लेकर उसे जमा करवाने तक की प्रक्रिया आसान नहीं रह गई है। पोर्टल नहीं चलने के कारण ऑनलाइन बिल डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, बिल जमा करवाने में भी दिक्कतें आ रही हैं।