फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: मॉल रोड पर लिफ्ट के पास निर्माण कार्य से पैदल चलने वालों की बढ़ी परेशानी

राजधानी के मॉल रोड पर लिफ्ट के पास चल रहे निर्माण कार्य के कारण पैदल आवाजाही करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। डक्ट के साथ सैल्फी प्वाइंट बनाने का काम इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते पैदल चलने के लिए उपलब्ध रास्ता संकरा हो गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मॉल रोड पर लिफ्ट के पास दिनभर स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों की भी आवाजाही रहती है। ऐसे में निर्माण स्थल के आसपास रास्ता संकरा होने से लोगों को सावधानी बरतते हुए निकलना पड़ रहा है। कई बार एक साथ अधिक लोगों के पहुंचने पर यहां भीड़ जैसी स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य जरूरी हो सकता है, लेकिन इसके साथ पैदल यात्रियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। मौके पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से लोगों में चिंता है। निर्माण स्थल के आसपास बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षित पैदल मार्ग की व्यवस्था किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है। डक्ट के साथ प्रस्तावित सैल्फी प्वाइंट के निर्माण से भविष्य में यह स्थान पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है। हालांकि, जब तक काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक लोगों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण स्थल के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए। पैदल चलने वालों के लिए चौड़ा और सुरक्षित रास्ता उपलब्ध करवाया जाए, ताकि मॉल रोड पर आवाजाही के दौरान किसी तरह की दुर्घटना की आशंका न रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें