फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: किन्नौर की सांगला घाटी में प्रवासी पक्षियों का पसंदीदा ठिकाना बना कूपा डैम

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर की खूबसूरत सांगला घाटी में स्थित कूपा डैम पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। यहां विभिन्न जलीय पक्षियों, प्रवासी पक्षियों तथा नदी तटीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले पक्षियों की मौजूदगी क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक आवासों के महत्त्व को दर्शाती है। वन्यप्राणी परिक्षेत्र सांगला की टीम द्वारा कूपा डैम एवं आसपास के संभावित पक्षी आवासों का विस्तृत अवलोकन किया गया। इस पक्षी अवलोकन अभियान में गोपाल नेगी, वन खंड अधिकारी संतोष ठाकुर, वन खंड अधिकारी कुमारी अल्पना, वन मित्र तथा तेनजिन नेगी, बर्डर शामिल रहे। टीम के सदस्यों ने सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगभग पांच घंटे क्षेत्र के विभिन्न संभावित स्थलों का निरीक्षण कर पक्षियों की मौजूदगी का अवलोकन किया। इस दौरान दर्ज की गई पक्षी प्रजातियों में जलीय पक्षियों के साथ नदी और जलधाराओं के आसपास पाए जाने वाले पक्षी भी शामिल हैं। यह अवलोकन सांगला घाटी में पक्षी विविधता के दस्तावेजीकरण और प्राकृतिक आवासों के महत्त्व को समझने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें