फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: पहले नवरात्र पर कालीबाड़ी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह 5 बजे से पहुंचने लगे भक्त

शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। मंदिर में सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पूजा की थाली और प्रसाद लेकर कतारों में खड़े रहे। भक्त अपनी बारी का इंतजार करते हुए मां के दर्शन के लिए उत्साहित नजर आए। मंदिर के पुजारी मुक्ति चक्रवर्ती ने बताया कि मंदिर के कपाट सुबह 6 बजे खोल दिए गए थे, जबकि श्रद्धालु सुबह 5 बजे से ही मंदिर पहुंचने शुरू हो गए थे। मंदिर में सुबह 6:15 बजे घट स्थापना की गई। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ मंदिर में धार्मिक गतिविधियां शुरू हुईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें