फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: तीसरे नवरात्र पर कालीबाड़ी मंदिर में भक्तों की भीड़, भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय

राजधानी शिमला के प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर में तीसरे नवरात्र पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहा। बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन करने पहुंचे। दोपहर के समय भजन-कीर्तन में शामिल होने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में मां के भजनों की गूंज सुनाई दी। इस दौरान ‘मैं रूल गाइयां’ और ‘तेरा दरबार पुल गाइयां’ जैसे भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन में शामिल होकर माता की आराधना करते नजर आए। भजन-कीर्तन के दौरान महिलाओं ने मां के भजनों पर नृत्य कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर में पहुंचे भक्तों ने पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। नवरात्र के चलते कालीबाड़ी मंदिर में दिनभर धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें