फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू: जांगलिख पुल के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, बाल-बाल बचे वाहन सवार

जांगलिख पुल के समीप रविवार दोपहर बाद पहाड़ी से अचानक पत्थर टूटकर सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना हुई, उससे कुछ सेकंड पहले ही एक वाहन वहां से गुजर रहा था। स्थानीय लोगों की सतर्कता और चालक की सूझबूझ से वाहन को समय रहते पीछे कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ी से पत्थर गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों ने वाहन सवारों को तुरंत पीछे हटने के लिए कहा। चालक ने बिना देर किए वाहन को पीछे कर लिया। इसके कुछ ही क्षण बाद पहाड़ी से पत्थर टूटकर सड़क पर आ गिरे। स्थानीय निवासी अजय दिलवानका ने बताया कि यदि वाहन कुछ सेकंड और आगे निकल जाता तो वह सीधे पत्थरों की चपेट में आ सकता था। ऐसी स्थिति में वाहन में सवार लोगों के साथ गंभीर हादसा हो सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जांगलिख पुल के आसपास संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के उचित प्रबंध करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की घटनाएं वाहन चालकों और यात्रियों के लिए खतरा बन सकती हैं। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से भी अपील की है कि जांगलिख पुल के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए सावधानी से वाहन चलाएं। विशेषकर खराब मौसम के दौरान इस मार्ग पर अतिरिक्त सतर्कता बरतना जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें