फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: समिट्री क्षेत्र में टनल के निर्माण से सात से ज्यादा भवनों में दरारें, माैके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शांति विहार वार्ड के समिट्री से सटे रिहायशी इलाके में सात से ज्यादा भवनों को खतरा पैदा हो गया है। इन भवनों के फर्श और दीवारों पर दरारें आ गईं हैं। यह दरारें लगातार बढ़ रही हैं जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को एडीएम प्रोटोकाॅल ज्ञान सागर नेगी व एसडीएम मंजीत शर्मा की अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम माैके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। इस दाैरान लोगों में गुस्सा भी साफ नजर आया। लोगों का कहना है कि उनकी उम्र भर की कमाई मकान बनाने में लग गई लेकिन अब टनल निर्माण से घरों पर खतरा मडरा रहा है। नगर निगम शिमला के पूर्व मेयर संजय चाैहान ने कहा कि फोरलेन निर्माण कंपनी की ओर से टनल निर्माण से पहले किसी भी स्थानीय निवासी से बातचीत नहीं की गई। 250 से 300 भवनों के नीचे से टनल जा रही है। आने वाले समय में यदि इस काम को रोका नहीं गया तो इन भवनों को खतरा पैदा हो जाएगा। कहा कि जिन लोगों के मकानों को नुकसान हुआ है, उन्हें तुरंत मुआवजा मिलना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें