फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में आज खिली धूप, मौसम सुहावना; अगले दिनों में फिर बदलेंगे हालात

राजधानी शिमला में रविवार को मौसम साफ रहा और सुबह से ही खिली धूप ने ठंडक के बीच लोगों को राहत दी। आसमान साफ रहने से शहर में पर्यटकों की चहल-पहल भी नजर आई। आज शिमला में मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के 4 अक्तूबर के बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क है। हालांकि अगले कुछ दिनों में मौसम करवट ले सकता है। 6 से 9 अक्तूबर के बीच हिमाचल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। आज शिमला में तापमान करीब 15 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम पूर्वानुमान में दिन के दौरान धूप और साफ आसमान की स्थिति बताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिनों के बाद तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। न्यूनतम तापमान में करीब 2-3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें