राजधानी शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के करीब 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता का आयोजन अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से किया गया। परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति हासिल करने के उद्देश्य से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।