पंजाब के जगराओं में नशे की बढ़ती समस्या के खिलाफ पीड़ित परिवारों ने सड़कों पर उतरकर रोष जताया है। पेंडू मजदूर यूनियन की अगुवाई में उन परिवारों ने, जिन्होंने नशे की ओवरडोज के कारण अपने बच्चों को खो दिया है, सरकार की "युद्ध नशे के विरुद्ध" मुहिम पर सवाल उठाए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस कई मामलों में नशे की ओवरडोज से होने वाली मौतों को हार्ट अटैक बताकर मामले को दबा देती है।