शहर में बारिश के बाद शेरपुर चौक पर सीवरेज का पानी सड़कों पर भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गंदा पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। सीवरेज का पानी सड़कों पर फैलने से इलाके में गंदगी और बदबू की समस्या भी पैदा हो रही है। ऐसे हालात में दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग इस समस्या का जल्द समाधान करे, सीवरेज की सफाई करवाई जाए और पानी की निकासी को सुचारु बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या को दूर करने के लिए कब तक कदम उठाता है।