फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजी साहिब गोलीकांड के आरोपी राजू की हिरासत में मौत, पुलिस पर गंभीर आरोप

गुरुद्वारा मंजी साहिब गोलीकांड के आरोपी शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। फिरोजपुर जिले के गांव नूरपुर माछीवाड़ा निवासी राजू को लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसकी मौत के बाद परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात राजू ने रक्तचाप कम होने की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस उसे पहले सुधार के सरकारी और निजी अस्पताल लेकर पहुंची। हालत गंभीर होने पर उसे लुधियाना के ग्लोबल हार्ट अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की ओर से शुरुआती तौर पर मौत का कारण रक्तचाप कम होना बताया जा रहा है। वहीं, विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, जगरांव के सीआईए स्टाफ में पूछताछ के बाद राजू की तबीयत बिगड़ी थी। हालांकि, हिरासत के दौरान उसकी तबीयत किन परिस्थितियों में खराब हुई और उसे समय पर किस तरह का उपचार उपलब्ध करवाया गया, इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजू की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। पुलिस पूछताछ के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ने और फिर अस्पताल में मौत होने से मामला और गंभीर हो गया है। परिवार के आरोपों और पुलिस के पक्ष की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल रिकॉर्ड और हिरासत के दौरान की परिस्थितियां इस मामले में अहम साबित होंगी। पहले से संवेदनशील गुरुद्वारा मंजी साहिब गोलीकांड में आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत ने पूरे प्रकरण को नया मोड़ दे दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें