शिवसेना हिंद के प्रधान बाबा कश्मीर गिरी को नशे के मामले में कथित तौर पर फंसाने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए खन्ना पुलिस में तैनात एएसआई सुखदेव सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में ने वीडियो जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार की ओर से चलाए जा रहे 'युद्ध नशे विरुद्ध' अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।