फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगराओं में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार बच्चियों को मारी टक्कर, एक की माैत

Nivedita Updated Thu, 03 Sep 2026 02:03 PM IST

जगराओं के गांव शेरपुर कलां में वीरवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान अमृत कौर के रूप में हुई है, जबकि घायल बच्ची की पहचान दीप कौर के रूप में हुई है।  जानकारी के अनुसार गांव के सरकारी स्कूल में छुट्टी होने के बाद कुछ बच्चे साइकिल पर अपने घरों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार बच्चियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि अमृत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली दीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गई।  घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर जगराओं की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने अमृत कौर के शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में रखवाया, जहां डॉक्टरों ने शव को आगे की कार्रवाई के लिए रैफर कर दिया। वहीं घायल दीप कौर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।  थाना सदर के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे साइकिलों पर घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बच्चियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है।  जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और ट्रैक्टर-ट्राली चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें