जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने रात के समय हथियारों की नोक पर स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना रामामंडी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल किया गया दातर, लूटा गया मोबाइल फोन और पर्स बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।