फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर नगर निगम में रिटायर्ड कर्मियों का प्रदर्शन, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

नगर निगम कार्यालय में रिटायर्ड म्युनिसिपल एम्प्लॉई एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी बकाया राशि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार द्वारा बढ़ाए गए पे-स्केल के तहत पंजाब के अन्य नगर निगमों के कर्मचारियों को बकाया राशि का भुगतान किया जा रहा है, लेकिन जालंधर नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारियों को उनकी राशि नहीं दी जा रही। रिटायर्ड कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वे पिछले करीब 6 महीने से बकाया राशि के लिए निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ। उनका कहना है कि निगम प्रशासन द्वारा ठेकेदारों के बिलों का भुगतान किया जा रहा है, जबकि रिटायर्ड कर्मचारियों की बकाया राशि को लेकर लगातार टाल-मटोल की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपनी मांग को लेकर अधिकारियों के समक्ष कई बार मामला उठा चुके हैं। अब उन्होंने निगम प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो वे नगर निगम कमिश्नर के कार्यालय के बाहर पक्का धरना शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। रिटायर्ड कर्मचारियों ने कहा कि उनका आंदोलन बकाया राशि मिलने तक जारी रह सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें