महानगर जालंधर कू थाना कैंट के इलाके में बीती रात करीब 11 से 12 बजे के बीच आपसी लड़ाई के दौरान फायरिंग की सूचना मिलने पर कमिश्नरेट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। एडीसीपी-2 माधवी शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना एक ही स्थान पर रहने वाले लोगों या उनके जानकारों के बीच हुए आपसी विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। जांच के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल लोगों की पहचान कर ली है और उनके नाम भी सामने आ चुके हैं। एडीसीपी-2 ने बताया कि मामले में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस द्वारा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच के आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।