फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर पुलिस ने हवाई फायरिंग के दो आरोपी पकड़े, केस दर्ज

सोशल मीडिया पर हथियारों से फायरिंग करते दो युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी-2 जालंधर माधवी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो में दो युवक असले के साथ फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे। यह मामला बीते दिन थाना डिवीजन नंबर-5 के संज्ञान में आया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में थाना डिवीजन नंबर-5 में बनती धाराओं के तहत केस दर्ज किया और वीडियो में फायरिंग करते दिखाई दे रहे दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी ने बताया कि फायरिंग में इस्तेमाल किए गए दोनों हथियार लाइसेंसी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने या उनका गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मनमोहन सिंह

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें