जालंधर वेस्ट के दशहरा ग्राउंड में एक इमारत में शव मिलने के बाद उसे छोटा हाथी में ले जाने को लेकर बवाल हो गया। जालंधर में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल और थाना डिवीजन नंबर-5 के के प्रभारी के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया है। बातचीत के दौरान दोनों के बीच माहौल गरमा गया। शीतल अंगुराल ने थाना प्रभारी से कथित तौर पर कहा, “मेरे साथ तू करके बात मत करना।” घटना के दौरान मौके पर काफी हंगामा देखने को मिला। मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि यही पुलिस की एंबुलेंस है जिसमें बॉडी लेकर जाते हैं तो थाना प्रभारी ने कहा कि लाश ऐसे ही वाहन में जाती है। पुलिस की ओर से मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।