फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में युवक पर जानलेवा हमला, बीच में आया कुत्ता

जालंधर के गढ़ा के वाल्मीकि मोहल्ले में एक युवक पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर लात-घूंसों और किरपाण से हमला कर दिया। गली में घेरकर युवक की पिटाई की जा रही थी, तभी पास मौजूद एक कुत्ता हमलावरों पर झपट पड़ा। कुत्ते के बीच में आने से हमलावर पीछे हटने पर मजबूर हुए और युवक को बचने का मौका मिल गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में कई युवक एक युवक को घेरकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक हमलावर किरपाण लेकर पहुंचा और हमला करने लगा। तभी कुत्ता उस पर झपट पड़ा और लगातार भौंकते हुए उसे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। हमलावर किरपाण लहराते हुए मौके से फरार हो गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी सिटी-2 माध्वी शर्मा के अनुसार मामले में बीएनएस की धारा 108 समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।  पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा सामने आया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें