फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में हॉकी स्टार मनप्रीत के घर जश्न, गोल्ड जीतते ही बंटी मिठाई

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन और गोल्ड मेडल जीतने के बाद जालंधर में हॉकी खिलाड़ी एवं पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह के घर खुशी का माहौल है। टीम इंडिया की जीत के साथ ही परिवार ने ढोल की थाप पर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर एशियन गेम्स का खिताब बरकरार रखा। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-3 से मात दी थी। इस जीत के साथ भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई किया। जीत के बाद मनप्रीत ने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान जब उन्होंने अपनी नन्हीं बेटी से पूछा कि कैसी हो, तो बेटी ने मासूमियत से कहा- “पापा, जापान से आते हुए मेरे लिए खिलौने लेकर आना। मैं आपको एयरपोर्ट पर रिसीव करने आऊंगी। बेटी की यह बात सुनकर परिवार में खुशी और भी बढ़ गई। मनप्रीत के पिता, मां और पत्नी ने उन्हें और पूरी भारतीय टीम को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। मनप्रीत भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं और फिलहाल टीम में मिडफील्डर की भूमिका निभा रहे हैं। मां मनजीत कौर बोलीं- पूरे देश को अपने जांबाज बेटों पर गर्व मनप्रीत की मां मनजीत कौर ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश को अपने इन जांबाज खिलाड़ियों पर गर्व है, जिन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें