फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज के मेले में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, डॉ. गुरप्रीत कौर ने की शिरकत

शाहिल शर्मा Updated Wed, 26 Aug 2026 07:54 PM IST

जिंदवड़ी स्थित पैलेस में तीज के त्योहार को लेकर आयोजित भव्य समारोह में हजारों की संख्या में महिलाएं और युवतियां पहुंचीं। महिलाओं की भारी भीड़ और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। समारोह में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान का श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने पर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि तीज का त्योहार पंजाबी महिलाओं के लिए खुशी, मिलाप, आपसी सांझ और प्यार का संदेश लेकर आता है। यह पंजाब की समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और विरासत से जोड़ने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से गांव-गांव और शहर-शहर तीज के मेले आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि पंजाबी संस्कृति की परंपराओं को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब की ऐतिहासिक धरती पर पंजाब की अनमोल विरासत से जुड़े इस पर्व का आयोजन विशेष महत्व रखता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें