कोटकपूरा में अकाली दल वारिस पंजाब दे के हलका इंचार्ज एवं पार्टी के स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर रछपाल सिंह सोसन ने पंजाब की समूची संगत से अपील की है कि सांसद अमृतपाल सिंह के पंजाब आगमन पर शांति, संयम और एकता बनाए रखें। सोसन ने बताया कि अदालत के आदेश पर अमृतपाल सिंह 21 नवंबर 2026 शुक्रवार को अपने दादी जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब स्थित अपने पैतृक गांव पहुंच रहे हैं।