फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाए में दीवार में सेंध लगाकर श्री राम फर्नीचर शोरूम से लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी

गुरुहरसहाए स्थित श्री राम फर्नीचर शोरूम को चोरों ने निशाना बनाते हुए दीवार में सेंध लगाकर लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस खोजी कुत्तों की टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, चोरों ने शोरूम की पिछली दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घटनास्थल पर टूटी हुई दीवार के पास गद्दे भी पड़े मिले। शोरूम के मालिक मनोज मोंगा ने बताया कि चोर लाखों रुपये का कीमती सामान चुराकर ले गए हैं। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी के मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें