फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में अज्ञात व्यक्ति के सिर पर वार करके हत्या,सड़क किनारे मिला शव,जांच कर रही है पुलिस

फरीदकोट में सादिक रोड स्थित ज्ञानी जैल सिंह मार्केट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से दहशत का माहौल बन गया। शव का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर और थाना सिटी-2 फरीदकोट की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, ज्ञानी जैल सिंह मार्केट के सामने मेडिकल अस्पताल की दीवार के साथ करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव का चेहरा बुरी तरह बिगड़ा हुआ था, जिसके चलते मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू किए। डीएसपी फरीदकोट त्रिलोचन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति के चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के कारण उसकी मौत है। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की बारीकी से जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें