फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: दुकान में घुसकर 80 साल की बुजुर्ग महिला की बालियां झपटकर दो युवक फरार

बठिंडा मोड़ मंडी के कांसल रोड पर मंगलवार को दिनदहाड़े दो झपटमार युवक एक दुकान में घुसकर 80 साल की बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद थाना मोड़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बुजुर्ग महिला के पुत्र विष्णु गोयल ने बताया कि उसकी माता कृष्णा देवी दुकान में बैठी थीं। इसी दौरान करीब एक बजे गली में दो युवक एक बाइक पर आए और उन्होंने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। उनमें से एक तेजी से भागकर आया और कमरे में दाखिल होकर कानों से सोने की बालियां झपट कर फरार हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें