मानसा में परविंद सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग और पंजाब में नशे की बढ़ती समस्या के विरोध में पूर्व जिला परिषद सदस्य, होशियारपुर, सुमित डढ़वाल व सचिन समयाल की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग उठाते हुए पंजाब सरकार का पुतला फूंका और राज्य में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की।