फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज-पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल जारी

पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब (25/11) का संघर्ष लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार, 21 अक्टूबर को वित्तमंत्री एवं परिवहन मंत्री पंजाब हरपाल सिंह चीमा के साथ यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल सहित अन्य पदाधिकारियों की बैठक हुई। हालांकि, यूनियन ने बैठक को बेनतीजा बताते हुए हड़ताल जारी रखने और संघर्ष को और तेज करने का ऐलान किया है। बैठक के बाद यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल ने वीडियो जारी कर कहा कि बैठक के दौरान कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बैठक में पीआरटीसी प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। बैठक में स्टेट ट्रांसपोर्ट सचिव, डायरेक्टर और परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें