फरीदकोट जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए फरीदकोट पुलिस की ओर से बुधवार को विशेष कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में जिले के 13 अलग-अलग ड्रग हॉटस्पॉट पर चलाए गए इस अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और सामान की बारीकी से जांच की गई।