फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में महिला शक्ति का प्रदर्शन, ‘सखी सम्मान समारोह’ में उमड़ी महिलाएं

मोगा में आयोजित ‘सखी सम्मान समारोह’ में बड़ी संख्या में महिलाओं और सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में महिलाओं के जोश, जज्बे और एकजुटता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस मौके पर मोगा हल्का विधायक डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा भी पहुंचे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने अपनी एकता और महिला शक्ति का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने कहा कि यह केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि मोगा की महिलाओं की एकता, हौसले और ताकत का व्यापक प्रदर्शन है। समारोह को सफल बनाने के लिए हलका मोगा की सभी सखियों, महिला विंग की बहनों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि जब महिलाएं एकजुट होकर आगे बढ़ती हैं तो इतिहास बनता है। इस दौरान ‘महिला शक्ति—पंजाब की ताकत’ का संदेश देते हुए पंजाब की मौजूदा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का आह्वान भी किया गया। आयोजकों की ओर से नारा दिया गया— ‘पंजाब का एक ही नारा, भगवंत मान सरकार दोबारा।’

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें