फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में बाबा फरीद आगमन पर्व पर प्रशासन के पुख्ता प्रबंध,चेयरमैन धालीवाल की स्वच्छता पर ध्यान देने की अपील

फरीदकोट में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के नशा मुक्त पंजाब अभियान के मालवा जोन के कन्वीनर गगनदीप सिंह पालीवाल ने 19 सितंबर से शुरू होने वाले बाबा फरीद आगमन पर्व के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत जिला प्रशासन की ओर से आगमन पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। गगनदीप सिंह पालीवाल ने कहा कि 19 से 23 सितंबर तक बाबा फरीद आगमन पर्व के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि नई अनाज मंडी में आयोजित क्राफ्ट मेला 28 सितंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बाबा फरीद जी की पवित्र धरती पर आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने आगमन पर्व के दौरान श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाने वाली धार्मिक संस्थाओं और ग्राम पंचायतों से अपील की कि वे डिस्पोजल सामग्री का कम से कम इस्तेमाल करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि लंगर स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पालीवाल ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगमन पर्व के दौरान कई स्थानों पर ऊंची आवाज में डीजे बजाए जाते हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण फैलता है और बुजुर्गों तथा बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए धार्मिक आयोजनों के दौरान ध्वनि की तीव्रता निर्धारित नियमों के अनुसार रखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा और एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में जिला प्रशासन की ओर से आगमन पर्व को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा बाबा फरीद धार्मिक एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से ऐतिहासिक गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद और गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब में धार्मिक समागमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि वे बाबा फरीद आगमन पर्व को आपसी भाईचारे, श्रद्धा और स्वच्छता के साथ मनाएं तथा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें