फिरोजपुर जिले के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए के गांव बस्ती जट्टा वाली में बीएसएफ से रिटायर्ड हुए सूबेदार काला सिंह के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-ढमाकों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान गांववासियों ने उनका फूल-मालाओं से अभिनंदन किया और खुशी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि भारतीय सेना में सेवा देना गर्व की बात है और सेवानिवृत्ति के बाद गांव लौटे सैनिक का सम्मान करना पूरे गांव के लिए गौरव का विषय है। स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने देश सेवा के लिए रिटायर्ड सूबेदार की सराहना की। इस मौके पर गांव के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने रिटायर्ड सूबेदार को शुभकामनाएं दीं।