फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में कूड़े के ढेरों से लोग परेशान, नगर कौंसिल के खिलाफ संघर्ष की चेतावनी

कोटकपूरा रोड पर सेम नाले के पास स्थित नगर कौंसिल के कूड़ा डंप तक जाने वाले रास्ते के दोनों ओर कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों में रोष है। समाजसेवी संगठनों के नेताओं शरणजीत सिंह सरां, शंकर शर्मा और हैरी ढिल्लों ने मौके का दौरा कर प्रशासन से सफाई करवाने की मांग की। समाजसेवियों ने आरोप लगाया कि कूड़े को आग लगाने से प्रदूषण फैल रहा है और आसपास के जंगल, जीव-जंतुओं व फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने प्रशासन से कूड़े का उचित निपटारा करने और आधुनिक तकनीक अपनाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो नगर कौंसिल के खिलाफ संघर्ष शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें