फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक जनशक्ति पार्टी में राजीव कुमार को बड़ी जिम्मेदारी, बने होशियारपुर अर्बन जिला अध्यक्ष

शाहिल शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2026 07:16 PM IST

लोक जनशक्ति पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पार्टी नेतृत्व ने राजीव कुमार को जिला होशियारपुर अर्बन का अध्यक्ष नियुक्त करने की जिम्मेदारी सौंपी है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें पार्टी के प्रति उनकी निरंतर सेवाओं, सक्रियता और संगठनात्मक गतिविधियों को देखते हुए प्रदान की गई। आज नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित लोक जनशक्ति पार्टी के मुख्य कार्यालय में पार्टी के जनरल सचिव डॉक्टर केपी चौधरी के साथ एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने, सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने और पंजाब में संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्टी के जनरल सचिव डॉक्टर केपी चौधरी ने राजीव कुमार द्वारा पार्टी के लिए किए जा रहे कार्यों और उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उनकी सेवाओं और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें जिला होशियारपुर अर्बन का अध्यक्ष नियुक्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉक्टर केपी चौधरी ने राजीव कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद भी प्रदान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें