फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में सरकारी बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

फरीदकोट जिले में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की। इस दौरान कोटकपूरा में कर्मचारियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कर्मचारियों ने बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, पीएलआई योजना का लाभ सभी कर्मचारियों को समान रूप से देने और खाली पदों पर नई भर्ती करने की मांग उठाई। बैंक कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने पहले महीने में दो शनिवार की छुट्टी लागू कर जल्द पांच दिवसीय सप्ताह का भरोसा दिया था, लेकिन मांग अभी तक पूरी नहीं हुई। नेताओं ने पीएलआई योजना में निचले स्तर के कर्मचारियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। कर्मचारी नेता नवदीप कक्कड़, कल्पना किशोर समेत अन्य नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में सरकारी बैंकिंग क्षेत्र पर लगातार दबाव बढ़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें