मोगा में अपनी मांगों को लेकर केकेएम की ओर से गांव महेश्वरी संधूया में रेलवे ट्रैक रोकने का ऐलान किया गया है। किसानों को रेलवे ट्रैक तक पहुंचने से रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने रेलवे ट्रैक की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, ताकि किसान ट्रैक तक पहुंचकर रेल यातायात बाधित न कर सकें।