फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पठानकोट में बने नशा छुड़ाओ केंद्र निकट नशा करने वाले 8 युवक पुलिस ने दबोचे

पठानकोट में नशा करने वाले युवकों की वायरल वीडियो और लोगों के रोष प्रदर्शन उपरांत पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 8 नशा करने वाले युवकों को सिविल अस्पताल के बाहर से हिरासत में लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिली थी कि सिविल अस्पताल पठानकोट में बने नशा छुड़ाओ केंद्र के बाहर कुछ युवक नशे का सेवन करते है और इसके बाद पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश देते हुए करीब 8 नशा करने वाले युवकों को हिरासत में लेकर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि उक्त पुलिस कार्रवाई से पहले आसपास के लोगों ने चार युवकों की नशे में धुत्त और नशा करते समय की वीडियो भी बना जनतक की थी और लोगों ने इक्ठ्ठा होकर आप पार्टी की सरकार खिलाफ और जिला पुलिस प्रशासन खिलाफ नारेबाजी की। लोगों के रोष प्रदर्शन के बाद पुलिस हरकत में आई और नशा करने वालों युवकों पर एक्शन लिया। लोगों का यह भी आरोप था कि आए दिन नशेड़ी नशा छुड़ाओ केंद्र के पास नशा करते देखे गए हैं। लेकिन, पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें