फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट पुलिस ने गुम हुए 100 से ज्यादा मोबाइल ट्रेस कर असली मालिकों के किए हवाले

जिला पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है। पुलिस के साइबर क्राइम सेल की ओर से तकनीकी मदद से इन मोबाइलों को ट्रेस कर रिकवर किया गया। शुक्रवार को एसएसपी पठानकोट मनप्रीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 100 से अधिक मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे। एसएसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने की शिकायतों पर पठानकोट पुलिस की साइबर क्राइम सेल की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही थी। तकनीकी माध्यमों से ट्रेस किए गए मोबाइलों को रिकवर करने के बाद पुलिस ने उनकी पहचान और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें संबंधित लोगों को वापस किया। मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने पठानकोट पुलिस और साइबर क्राइम सेल का आभार जताया। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को बड़ी राहत मिली, जिनके मोबाइल फोन गुम या चोरी हो गए थे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि तकनीकी जांच के माध्यम से उसे ट्रेस करने की कार्रवाई की जा सके। साथ ही मोबाइल में मौजूद निजी जानकारी की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें