मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक के घर के बाहर ईडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि विधायक के बीजेपी में शामिल न होने पर ईडी ने रेड की है।