फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में मोटरसाइकिल सवारों ने भाजपा नेता की पत्नी का पर्स छीना, वारदात सीसीटीवी में कैद

कोटकपूरा के मोगा रोड स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने भाजपा नेता की पत्नी का पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पूरी वारदात नजदीक लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल प्रधान मनजीत सिंह नेकी की पत्नी महेश्वरी नेगी,नए बस स्टैंड के पास एक कोचिंग सेंटर चलाती हैं। शुक्रवार देर शाम सेंटर बंद करने के बाद वह ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। विश्वकर्मा धर्मशाला के पास पहुंचते ही मोटरसाइकिल सवार दो युवक ई-रिक्शा के पास आए और उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में दो मोबाइल फोन, करीब 7 से 8 हजार रुपये की नकदी और अन्य जरूरी सामान था। भाजपा नेता मनजीत सिंह ने बताया कि घटना संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी गई है। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने और ऐसी वारदातों पर रोक लगाने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें