फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा अंगदपुरा फायरिंग केस के तीन आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में 25 अक्तूबर को दुकान के बाहर बैठे पांच लोगों पर स्कॉर्पियो सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस घटना में चार लोग गोली लगने से घायल हो गए थे, जबकि गगन जिंदल और साहिल जिंदल की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में 25 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिनमें से अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, आज शुक्रवार को इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड तीन मुख्य आरोपियों ने मोगा जिला अदालत परिसर में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। आरोपियों के नाम अरुण कुमार मोगा, हरदीप सिंह और शनमप्रीत उर्फ राजू समालसर हैं।  मोगा सिटी साउथ पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपिययों को सीजेएम ममता कक्कड़ की अदालत में पेश किया हे।   आरोपी पक्ष के एडवोकेट गुरमेल सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर को मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में हुई फायरिंग की घटना के मामले में अरुण कुमार, हरदीप सिंह और शनमप्रीत उर्फ राजू पर पुलिस को शक था कि उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। आज तीनों ने मोगा अदालत में पहुंचकर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। एडवोकेट गुरमेल सिंह के अनुसार, तीनों के नाम एफआईआर में दर्ज नहीं हैं, इसके बावजूद पुलिस उनके परिवार के सदस्यों को परेशान कर रही थी। इसी के चलते तीनों ने आज अदालत में सरेंडर किया है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से अदालत में एक एप्लीकेशन भी दायर की गई है, जिसमें आशंका जताई गई है कि पुलिस आरोपियों का एनकाउंटर न करे और पुलिस द्वारा उन्हें जहां भी ले जाया जाए, वहां की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई जाए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों का 14 दिन का पुलिस रिमांड मांगा है, जबकि अदालत में रिमांड को लेकर सुनवाई जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें