फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम का आयोजन

पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में आज मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (मेगा पीटीएम) का आयोजन किया गया। मोगा जिले के कुल 606 सरकारी स्कूलों में भी मेगा पीटीएम आयोजित की गई। इस अवसर पर स्कूलों को सुंदर ढंग से सजाया गया और विद्यार्थियों के माता-पिता का स्वागत किया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बच्चों की पढ़ाई, शैक्षणिक प्रदर्शन और उनकी प्रगति को लेकर विस्तार से बातचीत की। मोगा के भीम नगर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित मेगा पीटीएम में कुल 827 विद्यार्थियों के अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई से संबंधित जानकारी दी गई। शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बच्चों की शैक्षणिक स्थिति पर चर्चा की और उनकी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए। इस दौरान पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मेगा पीटीएम का मुख्य उद्देश्य स्कूल और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। इस पहल के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई और प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। बच्चों के साथ आए अभिभावकों ने बताया कि इस मीटिंग में उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई और शैक्षणिक प्रदर्शन के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि मेगा पीटीएम बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है। वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर ने बताया कि आज उनके स्कूल में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। उनके स्कूल में कुल 827 बच्चे पढ़ते हैं। इस दौरान बच्चे अपने माता-पिता के साथ स्कूल पहुंचे। शिक्षकों ने अभिभावकों को उनके बच्चों की पढ़ाई और शैक्षणिक प्रदर्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह मीटिंग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने और अभिभावकों को उनकी पढ़ाई से जोड़ने के लिए बेहद लाभदायक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें